रायपुर, छत्तीसगढ़/ 14 मई 2026:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी राजीव लोचन श्रीवास्तव को केंद्र सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

शाश्वत हिंदू जागृति के राष्ट्रीय संयोजक राजीव लोचन श्रीवास्तव को लौह और इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ‘स्टील उपभोक्ता फोरम’ के स्टील एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें ‘आयरन एवं स्टील असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ’ का राष्ट्रीय निर्देशक भी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान के अंतर्गत यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है।

ग्रीन एनर्जी एवं ग्रीन स्टील पर उद्योग जगत का फोकस बढ़ाने हेतु इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ज्ञात हो कि राजीव लोचन श्रीवास्तव एक प्रसिद्ध खनन एवं औद्योगिक सलाहकार भी हैं, जिन्होंने देश – विदेश में कई महत्वपूर्ण योजनाओं में अपनी महती भूमिका निभाई है।

उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय समर्थकों और उद्योग जगत में हर्ष का माहौल है।

Share.

Comments are closed.