आज यह बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ़ के बाद से सिद्धू मुख्यमंत्री पद के लिए जद्दोजहद कर रहे थे, लेकिन हाल ही में चरण सिंह चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया।

इसी बात से नवजोत सिंह सिद्धू नाराज चल रहे थे और इस नाराज़गी के कारण उन्होंने आज ही पार्टी पर से इस्तीफ़ दे दिया है।

अब आने वाले समय में पंजाब विधानसभा चुनाव में इसका कितना असर पड़ेगा यह देखने वाली बात है लेकिन सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी से सिद्धू की नज़दीकी की खबर कुछ ना कुछ इशारा कर रही है।

Share.

Comments are closed.