लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण के मतदान में आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक व समाजसेवी प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने भाटागांव, रायपुर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती स्वास्तिका पाण्डेय के साथ मतदान किया।

उन्होंने मीडिया से कहा कि आज मौसम भी सुहाना हुआ है और अब मौसम को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि अधिक से अधिक मतदान होगा।

प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने मीडिया के माध्यम से जनमानस से निवेदन किया है कि सब लोग घरों से बाहर निकल कर अधिक से अधिक मात्रा में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दें।

Share.

Comments are closed.