रायपुर, छत्तीसगढ़। दिनाँक: 13-09-2024 :

गणेशोत्सव में सम्पूर्ण विश्व में श्री गणेश जी का पूजन किया जाता है, लोग अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की स्थापना करते हैं। लेकिन इस वर्ष श्री गणेश जी के विसर्जन को लेकर लोगों में संशय की स्थिति है।

कब है अनंत चतुर्दशी 2024?

सनातन धर्म में प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन विष्णुजी के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा की विदाई की जाती है।

इस वर्ष अनंत चतुर्दशी तिथि का आरंभ 16 सितंबर को दिन में 3 बजकर 11 मिनट पर दोपहर बाद आरंभ होगा। वहीं, 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त हो जाएगा। लेकिन सुप्रसिद्ध कथावाचक रमाकांत महाराज के अनुसार 17 सितंबर 2024 को श्री गणेश जी का पूजन करने के पश्चात हवन-दान आदि कर दिन में किसी भी समय श्री गणेश जी का विसर्जन किया जा सकता है क्योंकि श्री गणेश, स्वयं विघ्नहर्ता हैं इसलिए वे किसी भी मुहूर्त से परे हैं।

रमाकांत महाराज ने स्वराज मिशन को बताया कि चूंकि 18 सितंबर 2024 को पूर्णिमा के दिन पितृ पक्ष आरम्भ हो जाएगा अतः 17 सितंबर को ही गणेश विसर्जन करना उचित होगा।

Share.

Comments are closed.