रांची : झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंच गये हैं उनका शपथग्रहण समारोह कल रांची में आयोजित किया जायेगा.

झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट औऱ राजभवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में सीएम हेमंत सोरेन सहित मंत्री बादल, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन भी उपस्थित रहे. साथ ही मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा और अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की.

गवर्नर के स्वागत के बाद मीडिया से सीएम ने कहा कि नये राज्यपाल का स्वागत है. उनसे अभी शुरूआती मुलाकात ही हुई है. नये राज्यपाल के आने से उम्मीदें बढ़ी हैं. राज्य के विकास की गति अब और तेज होगी. गवर्नर संग मिलकर काम किये जाने से राज्य के विकास का पहिया और तेजी से आगे बढ़ेगा.

Share.

Comments are closed.