पंजाब – 28 – 09 – 2021 :

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ दे दिया है, जिससे राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही पार्टी में एक नया संकट पैदा हो गया है। वहीं अब सिद्धू के समर्थन में पंजाब कैबिनेट की मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफ़ दे दिया है।

पंजाब कांग्रेस में अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनाव से पहले भारी घमासान मचा हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ दे दिया, जिससे राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी में एक नया संकट पैदा हो गया है। वहीं सिद्धू के समर्थन में पंजाब कैबिनेट की मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफ़ दे दिया।

रजिया सुल्ताना नवजोत सिद्धू के सलाहकार पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफ़ा की पत्नी हैं। इसके साथ ही परगट सिंह ने भी पंजाब सरकार से इस्तीफ़ा देकर सरकार को चौथा झटका द‍िया है। इससे पहले पंजाब काग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल ने भी इस्तीफ़ा दे दिया था।

Share.

Comments are closed.