शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके शाम 7:47 मिनट पर महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र शिमला से 10 किलोमीटर दूर गहराई में था.
इससे पहले बीते 11 जुलाई को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले और आसपास के इलाकों में 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था.
पड़ोसी नांदेड़ जिले के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र यवतमाल जिले के साधुनगर में था. उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके नांदेड़ में भी महसूस किए गए।
