नई दिल्ली : झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत के साथ कोरोना महामारी में मृतकों की संख्या 5,128 हो गयी जबकि संक्रमण के 32 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,47,137 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 3,47,137 संक्रमितों में से 3,41,749 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा, 260 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 50,954 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 32 में संक्रमण की पुष्टि हुई.

Share.

Comments are closed.