रायपुर, 26 जुलाई 2021 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन साहू को आज पदभार ग्रहण करने पर दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि साहू के मार्गदर्शन में दुग्ध महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्पादित दूध के मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

Share.

Comments are closed.