स्टेफनी (Stephanie) नाम की महिला खुद को चुड़ैल (Woman Calls herself Witch) बताती है और कहती है कि उसकी पिछले जन्म में आग में जलकर मौत हो गई थी। चूंकि वो बुरे तरीके से मर गई थी, ऐसे में उसे पिछले जन्म की चीज़ें अब भी याद हैं।
अपने पिछले जन्म के बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन कुछ लोग होते हैं, जिन्हें अपने पिछले जन्म की कुछ बातें याद रह जाती हैं। एक ऐसी ही महिला है, जिसे अपने पिछले जन्म की मौत याद है. उसने बताया है कि वो आग में जलकर मर गई थीं और उन्हें अब आग से डर नहीं लगता।
TikTok वीडियो में महिला ये दावा करते हुए नज़र आ रही है कि वो एक चुड़ैल है और उसके पास अलौकिक शक्ति है। @thecelticsbrew नाम के अकाउंट से महिला ने ये वीडियो बनाया है, वीडियो में महिला कहती हुई नज़र आ रही है कि जो लोग पिछले जन्म में बुरे तरीके से मारे जाते हैं, उन्हें इस बात से डर लगता है कि उन्हें पिछले जीवन में क्यों मार दिया गया. महिला ये कहती हुई देखी जा सकती है कि उसे पिछले जन्म की तमाम चीज़ें याद हैं।
आग से नहीं लगता है इस महिला को डर
स्टेफनी (Stephanie) का कहना है कि वो चूंकि पिछले जन्म की कुछ चीज़ें जानती हैं, ऐसे में वो ज्यादातर वक्त अपने पिछले जन्म को ही याद करने की कोशिश करती रहती हैं। खुद को चुड़ैल बताने वाली महिला का कहना है कि उसकी मौत पिछले जन्म में आग से जलकर हुई थी। जो लोग अपने पुराने जन्म में आग में जलकर मर गए, वे अब आग से नहीं डरते हैं. उनके साथ खुद ऐसा हुआ था, ऐसे में उन्हें आग से डर नहीं लगता। स्टेफनी का ये भी कहना है कि अगर आपका कोई करीबी आग से जलकर मर जाता है या फिर आप खुद जंगल में फंस जाते हैं, तो इससे मन में बड़ा डर पैदा हो जाता है।
लाखों लोगों ने सुनी है पूर्वजन्म की कहानी
महिला का यह भी कहना है कि जो लोग आग से जलकर मरते हैं, उनके शरीर पर लाल बर्थमार्क होते हैं. स्टेफनी के इस वीडियो को 40 लाख बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपने बर्थमार्क और फोबिया के बारे में बताया। एक यूज़र ने लिखा – मेरे घर की सभी महिलाओं की पीठ पर लाल रंग का बर्थमार्क है। ये बेहद अजीब है. वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा कि उनको लाल निशान तो नहीं है, लेकिन उन्हें फायर अलार्म और फायर सेफ्टी से घबराहट होती है। हालांकि स्टेफनी ने लोगों को बताया है कि लाल निशान इस बात का कंफर्मेशन नहीं है, कि आप की मौत आग में ही जलकर हुई है। इसके साथ ही और भी बहुत सी बातें हैं।
