पटना : बिहार में कोसी और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई गांवों में पानी भर गया है. नदियों के उफान से डरे लोग बाढ़ की आशंका को लेकर उंचे स्थानों पर जा रहे हैं. बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत 11 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक बिहार में कोसी और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदियों के उफान से डरे लोग बाढ़ की आशंका को लेकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। वहीं बिहार के मोतिहारी में भी बाढ़ का कहर जारी है। नदी में कटान की वजह से किनारे पर बने घर पानी में बह गए हैं। बिहार के मधुबनी में भारी बारिश की वजह से कमला बलान नदी उफान पर है। लोगों के घरो को बाढ़ ने चारो तरफ से घेरा हुआ है।
गंडक, बागमती, कमला और महानंदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कमला और बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। गंडक नदी के जलस्तर के बढ़ने से पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सारण में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खिरोई, बागमती, कमला, लालबकेया और अधवारा समूह की नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।
