नई दिल्ली : जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने आज शनिवार को पु‍लवामा जिले के जंगली इलाके सुबह- सुबह हुए एनकाउंटर दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने कहा, मुठभेड़ का सटीक स्थान नामीबिया और मार्सर, सामान्य क्षेत्र दाचीगाम वन के बीच है. 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं. आर्मी और पुलिस अपने काम है. अभी तलाशी अभियान जारी है.

सूचना के आधार पर जब सुरक्षाबलों ने जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो इस दौरान आतंक‍वादियों की फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, इसके बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. विस्‍तृत विवरण की अभी प्रतीक्षा है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के नागबेरान-तारसार वनक्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

Share.

Comments are closed.