पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत देश के हर आम नागरिक की जेब पर असर डालती है. आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं…जबकि कच्चे तेल की कीमत 2014 के मुकाबले बहुत कम है…

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी का दौर जारी है. हर साल पेट्रोल-डीजल पहले से ज्यादा महंगा होता जा रहा है. लेकिन पिछले सात सालों में कीमतों में कुछ ज्यादा ही इजाफा हुआ है. इस दौरान पेट्रोल-डीजल में 30-36 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

साल 2014-15 में पेट्रोल 66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 50 रुपये प्रति लीटर था. आज 2021 में पेट्रोल 95 रुपये और डीजल 86 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. आज कुछ जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार भी बिक रहा है.

पिछले 7 सालों में कितना बढ़ा दाम?

  • 2014-15– पेट्रोल 66.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 50.32 रुपये प्रति लीटर
  • 2015-16– पेट्रोल 61.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 46.87 रुपये प्रति लीटर
  • 2016-17– पेट्रोल 64.70 रुपये प्रति लीटर, डीजल 53.28 रुपये प्रति लीटर
  • 2017-18– पेट्रोल 69.19 रुपये प्रति लीटर, डीजल 59.08 रुपये प्रति लीटर
  • 2018-19– पेट्रोल 78.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 69.18 रुपये प्रति लीटर
  • 2019-20– पेट्रोल 71.05 रुपये प्रति लीटर, डीजल 60.02 रुपये प्रति लीटर
  • 2020-21– पेट्रोल 76.32 रुपये प्रति लीटर, डीजल 66.12 रुपये प्रति लीटर
  • 11 जून 2021- पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 86.75 रुपये प्रति लीटर
  • 13 जुलाई 2021– पेट्रोल 103.52 रूपए प्रति लीटर, डीज़ल 98.31 प्रति लीटर

देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं. 

Share.

Comments are closed.